फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The daughters of the cold desert touched the sky with their hard work

Kullu News: शीत मरुस्थल की बेटियों ने मेहनत से छुआ आसमान

Sat, 17 May 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 17 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The daughters of the cold desert touched the sky with their hard work
लगातार तीन साल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोट की छात्राओं ने मनवाया लोहा
विज्ञापन

साल 2023 में नैंसी रहीं जिले की टॉपर, इस साल छोटी बहन एरिका ने पाया मुकाम

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल की बेटियों ने कड़ी मेहनत के दम पर सफलता की उड़ान भरी है। साल 2023 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोट की छात्रा नैंसी लाहौल-स्पीति जिले में टॉपर रहीं तो इस साल छोटी बहन ने दसवीं में सफलता के झंडे गाड़े हैं। इस स्कूल ने तीन साल से लगातार जिले के टॉपर दिए हैं।
साल 2023 में इस स्कूल नैंसी 632 अंक लेकर लाहौल में प्रथम रही थीं। 2024 में अक्षत ने 667 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। इस बार एरिका ने 654 अंक लेकर जिले भर में बाजी मारी है। नैंसी और एरिका सगी बहनें हैं। वे कारिंग गांव के रोहित कुमार और जावित्री देवी की बेटियां हैं। नैंसी और एरिका के माता-पिता खेती-बाड़ी करते हैं। माता जावित्री देवी ने दोनों बेटियों की पढ़ाई का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है। शिक्षा उपनिदेशक लाहौल का कार्यभार देख रहे रमेश कुमार ने लोट स्कूल के अध्यापकों को बधाई दी है।
विज्ञापन

--
लाहौल में नहीं होता बेटा और बेटी में भेदभाव
लाहौल घाटी में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इसका उदाहरण प्यूकर गांव है। बेटी के जन्म पर इस गांव में जश्न मनाया जाता है। घाटी की कई बेटियां आज डाॅक्टर, इंजीनियर और नासा तक की वैज्ञानिक हैं। घाटी की बेटियां पढ़ाई के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। दसवीं में जिले से टाॅप रहीं एरिका और उनकी बड़ी बहन नैंसी को इन दिनों बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed