फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced wildly to Aasa Laga Tere Danda Ra Chava...

Kullu News: आसा लागा तेरे दांदा रा चावा... पर जमकर झूमे दर्शक

Mon, 18 May 2026 10:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
The audience danced wildly to Aasa Laga Tere Danda Ra Chava...
बंजार मेले में सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक-संवाद
बंजार (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक संस्कृति और संगीत के रंग में रंगी रही। कार्यक्रम में स्टार कलाकार लाल सिंह ठाकुर और जीवन बड़ाल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में मेला कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, कारकून तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ लाल सिंह ठाकुर ने देवता श्रृंगा ऋषि महाराज की स्तुति से किया। इसके बाद उन्होंने ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी लिखाओ, बेटी आगे बढ़ाओ’ जैसे प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। साथ ही शराब का नशा, आसा लागा तेरे दांदा रा चावा, शेला लगा दे कांबल, बबली प्यारिए, तेरा मेरा प्यार अड़िए और आजकल के छोरू प्यार-व्यार नहीं जाणे जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीतों से माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन

फिल्मी गीत ‘मैं जट यमला पगला दीवाना’ और ‘मस्ती भरी रात’ पर दर्शकों ने जमकर नृत्य किया। ‘लाल चिड़िए’ गीत ने श्रोताओं को खासा उत्साहित किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं, जीवन बड़ाल ने भी पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मी गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने ‘देऊआ श्रृंगा ऋषिया तेरी जय-जयकारा’, ‘मेला लगा हो तेरे ग्राम’ और ‘सैज म्हारा होटल’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। अंकुश ने महासू गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भोपाल ठाकुर, टेढ़ी सिंह, देवता कमेटी के सदस्य, थाना प्रभारी बंजार, पुलिस जवान तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद

बंजार मेले में सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक-संवाद

बंजार मेले में सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दर्शक-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed