फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tenzin Dolma becomes the 'Flying Fairy of the Mountains' at the Himalayan Marathon.

Kullu News: हिमालयन मैराथन में तेजिन डोलमा बनीं पहाड़ों की उड़नपरी

Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tenzin Dolma becomes the 'Flying Fairy of the Mountains' at the Himalayan Marathon.
मनाली में मैराथन के दौरान विजेता ​खिलाड़ी।-संवाद
मनाली। होटलियर एसोसिएशन की ओर से आयोजित पहली हिमालयन मैराथन में धावकों ने दमखम दिखाया। 42 किलोमीटर की मैराथन में तेंजिन डोलमा ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल कर पहाड़ों की उड़नपरी का खिताब अपने नाम किया। केएम ज्योति दूसरे और दीपाक्ष ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि हेमंत राज दूसरे और आदित्य ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर की मैराथन के पुरुष वर्ग में मनीष कुमार ने पहला, अनुराग ठाकुर ने दूसरा और आदित्य पाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में तेंजिन लामो प्रथम, एकता ठाकुर द्वितीय और आरवी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दस किलोमीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में राजीव ने पहला, अनीश ने दूसरा और अभिषेक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सीमा ठाकुर ने पहला और एकता ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 21 किलोमीटर की मैराथन के पुरुष वर्ग में यश ने पहला, अनीश ने दूसरा और विजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अनामिका प्रथम, मंजुला ठाकुर द्वितीय और साक्षी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed