फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Demand raised with Union Minister Nadda to open a medical college in Kullu.

Kullu News: केंद्रीय मंत्री नड्डा से उठाई कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 03:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
Demand raised with Union Minister Nadda to open a medical college in Kullu.
भाजपा नेता नरोतम ठाकुर के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

भुभू जोत सुरंग और भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग की हालत सुधारने का मुद्दा भी उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। साथ ही भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क की हालत सुधारने और भुभू जोत सुरंग का निर्माण करने की मांग भी उठाई है। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर इन मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क की खस्ताहालत का मुद्दा भी उठाया। ठाकुर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग की खराब स्थिति और लंबे जाम के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा कुल्लू और कांगड़ा के बीच संपर्क बेहतर बनाने के लिए भुभू जोत सुरंग के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने तीनों मुद्दों पर चर्चा के दौरान क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता युवराज बौद्ध, कुल्लू सदर मंडल अध्यक्ष सरवण लाल, महामंत्री गोविंद सिंह, सुशील कुमार, विकास सोनी और खुशाल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed