{"_id":"6acbca83e907afefc701664c","slug":"traders-arrive-for-the-dussehra-festival-amusement-rides-begin-to-be-set-up-kullu-news-c-89-1-klu1002-189066-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए पहुंचे कारोबारी, लगने लगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा उत्सव के लिए पहुंचे कारोबारी, लगने लगे झूले
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए पहुंचने लगे व्यापारी।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने में महज नौ दिन शेष हैं। ऐसे में ढालपुर मैदान में उत्सव की तैयारियां तेज होने लगी हैं। प्लॉट आवंटन के साथ ही कारोबारियों ने अपना सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। रविवार को मैदान में झूले लगाने का सामान पहुंचा और कारोबारियों ने इन्हें स्थापित करने का काम भी शुरू कर दिया। इस बार झूला कारोबारियों ने पिछले साल के मुकाबले पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।
झूला कारोबारियों ने प्लॉट आवंटित होते ही सामान मैदान में पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अन्य सामान लेकर वाहन भी कुल्लू पहुंचने लगे हैं। उत्सव मैदान में बाजार सजाने के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया अभी जारी है। कारोबारी अपने कारोबार के लिए जगह बुक करवा रहे हैं। झूलों की स्थापना का काम समय रहते शुरू होने से उत्सव के आगाज तक इनके तैयार होने की उम्मीद है।
झूला कारोबारी सोनू ने बताया कि इस बार समय रहते झूले लगाने का काम शुरू हो गया है। इससे उत्सव शुरू होने तक झूले तैयार हो जाएंगे और लोगों को मनोरंजन की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्लॉट आवंटन में अधिक समय लगने से झूले लगाने का काम देरी से शुरू होता था। इस बार समय पर तैयारी होने से कारोबार भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से कारोबारी कुल्लू पहुंच रहे हैं। कारोबारियों को करीब एक महीने के लिए प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। दशहरा उत्सव प्लॉट आवंटन समिति के अध्यक्ष एवं जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। झूला मार्केट के अधिकांश प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। इसके बाद कारोबारियों ने मैदान में अपना सामान पहुंचाकर दुकानें और झूले स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। संवाद