फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Delegation met Zila Parishad member regarding improvement of cricket ground.

Kullu News: क्रिकेट मैदान की बेहतरी के लिए जिप सदस्य से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Delegation met Zila Parishad member regarding improvement of cricket ground.
केलांग/ सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सिस्सू में जिला परिषद (जिप) सदस्य सोनम ठाकुर से मिला। संघ के पदाधिकारियों में सुरेंद्र ठाकुर, देवन, सुदर्शन सहित अन्य ने क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही सिस्सू में हेलीपैड के समीप स्थित क्रिकेट मैदान को और बेहतर बनाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने जिला परिषद सदस्य को मैदान के विकास के लिए सहयोग करने के संबंध में पत्र सौंपा। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मैदान के विकास और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी ओर से यथासंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी घातक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने भी इस क्रिकेट मैदान के विकास के लिए अपने स्तर पर धनराशि उपलब्ध करवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed