फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu schoolgirls win title in judo

Kullu News: जूडो में कुल्लू की छात्राओं ने जीता खिताब

Sun, 11 Oct 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Kullu schoolgirls win title in judo
भुंतर स्कूल में राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नाटी प्रस्तुत करती
भुंतर (कुल्लू)। राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में जूडो में कुल्लू की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मार्चपास्ट में भी कुल्लू की टीम अव्वल रही। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। वॉलीबॉल में शिमला, कुश्ती में बिलासपुर, कबड्डी में सोलन और खो-खो में मंडी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

वॉलीबॉल में शिमला ने पहला और चंबा ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में बिलासपुर विजेता और सिरमौर उपविजेता रहा। जूडो में कुल्लू प्रथम और सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में सोलन ने बाजी मारी, जबकि सिरमौर की टीम उपविजेता बनी। खो-खो में मंडी पहले और सिरमौर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

मार्चपास्ट में कुल्लू की टीम ने अनुशासित कदमताल के दम पर पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई खिलाड़ियों ने खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed