फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temples of kullu decorated with flowers for Shivratri festival

शिवरात्रि पर्व के लिए फूलों से सजाए मंदिर

Wed, 10 Mar 2021 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Temples of kullu decorated with flowers for Shivratri festival
शिवरात्रि के लिए बिजली महादेव मदिंर को सजाते हुए। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले में वीरवार को शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शिवरात्रि के लिए जिले के आराध्य देवता बिजली महादेव मंदिर के कपाट वीरवार सुबह शुभ मुहूर्त में खुलेंगे। शिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन के लिए उमड़ेंगे।
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर प्रबंधन की ओर से शिवरात्रि के लिए तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही भूतनाथ मंदिर, शिव मंदिर बजौरा आदि में शिवरात्रि पर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। शिवरात्रि पर्व के लिए बिजली महादेव मंदिर विशेष रूप से फूलों से सजाया है। मंदिर में बुधवार को दिनभर सजावट का काम चलता रहा। हालांकि यह सजावट मंदिर के बाहरी हिस्से में की गई। मंदिर के कपाट वीरवार सुबह शुभ बेला में खोले जाएंगे। इसके बाद बिजली महादेव की देव विधान के साथ पूजा की जाएगी। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला चलेगा। शाम के समय बिजली महादेव की आरती होगी। फिर से शुक्रवार को मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। गौर रहे कि बिजली महादेव मंदिर के कपाट 16 दिसंबर 2020 से बंद चल रहे हैं। मंदिर चार महीनों के बाद 16 मार्च को खोला जाना है। लेकिन शिवरात्रि के लिए बिजली महादेव विशेष रूप से भक्तों को दर्शन देते हैं। इस दिन मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। जिले के अन्य शिव मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed