फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   temple closed for winter session

दो सप्ताह देरी से माता बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट बंद

Wed, 01 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
temple closed for winter session
कुल्लू। धार्मिक पर्यटन स्थल के लिए प्रसिद्ध माता बूढ़ी नागिन की वास स्थली सरयोलसर में मंदिर का कपाट बंद हो गया है। अब सैलानी और श्रद्धालुओं के लिए कपाट पांच माह बाद अप्रैल माह में खोला जाएगा। मौसम साफ रहने से इस बार कपाट 15 नवंबर के बजाए एक दिसंबर को बंद किया है। सरयोलसर में माता के वास में तापमान माइनस में पहुंचने से अब यहां पूजा पाठ नहीं होगी। ऐसे में अब श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

समुद्रतल से करीब 10500 फीट ऊंचे सरयोलसर में जाड़े के मौसम में भारी बर्फबारी होती है। इस कारण यहां का संपर्क लोगों व पर्यटकों से कट जाता है। गर्मियों के दिनों में यहां सालाना हजारों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब सर्दी के मौसम के बाद गर्मी में ही पर्यटक माता के दर्शनों के साथ एक किलोमीटर की परिधि की सरयोलसर झील के दर्शन कर पाएंगे। खरसू के जंगल के बीचोंबीच धार्मिक स्थल में शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ गई है। ऐसे में यहां मंदिर के पुजारी का रुकना भी संभव नहीं है। माता बूढ़ी नागिन के कारदार भागे राम राणा ने कहा कि मौसम ने भी करवट ली है। ऐसे में एक दिसंबर से माता के कपाट को बैसाख महीने तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed