फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taps run dry in Sampagani; villagers wander in search of water during the monsoon.

Kullu News: संपागणी में नल सूखे, बरसात में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Taps run dry in Sampagani; villagers wander in search of water during the monsoon.
लारजी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत कनौन के संपागणी गांव में पिछले पांच माह से पेयजल संकट बना हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से ग्रामीणों को बरसात में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल स्रोत सूखने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलशक्ति विभाग जिस प्राकृतिक जलस्रोत से गांव को पेयजल उपलब्ध करवा रहा था, वह सूख चुका है। इसके बाद से गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों हरी सिंह, कर्ण, दीप, गणेश, जोग राज, ओम प्रकाश और रामलाल ने बताया कि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पेयजल के अलावा कपड़े धोने और मवेशियों के लिए पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल समस्या पहले से थी, लेकिन पिछले पांच माह से हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव ने बताया कि संपागणी गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए बोरिंग का कार्य किया जाना है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed