फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sustainable development is possible only through a green economy: Dr. Harish

हरित अर्थव्यवस्था से ही सतत विकास संभव : डॉ. हरीश

Fri, 11 Sep 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sustainable development is possible only through a green economy: Dr. Harish
मौहल जीबी पंत में आयोजित 13वां वार्षिक दिवस में जानकारी देते मुख्य वबक्ता।-संवाद
कुल्लू। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान मौहल में वीरवार को संस्थान के वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने हरित अर्थव्यवस्था अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरित अर्थव्यवस्था एक ऐसी आर्थिक प्रणाली है जिसका उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना सतत विकास करना और पारिस्थितिकीय जोखिमों को कम करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर के निदेशक सुभाष चंद्र पराशर तथा वन संरक्षक कुल्लू संदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान संस्थान की विभिन्न पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। इससे पहले संस्थान के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने संस्थान की प्रगति और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन लाइफ की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. सरला शाशनी, डॉ. केसर चंद, डॉ. किशोर कुमार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed