{"_id":"6ac0fd6a182836060001ada5","slug":"super-7-cricket-tournament-to-be-held-in-billing-from-the-9th-kullu-news-c-89-1-klu1002-188400-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिलिंग में 9 से होगी सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिलिंग में 9 से होगी सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
युवाओं को नशे से दूर और स्वस्थ रखने के लिए होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने, नशे से दूर रखने और उन्हें फिट रखने के उद्देश्य से यंग फार्मर क्लब बिलिंग सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। 9 से 12 अक्तूबर तक करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बिलिंग में होने वाली यह प्रतियोगिता युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगी।
ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान प्रमोद कुमार टशी ने बताया कि यंग फार्मर क्लब बिलिंग इससे पहले भी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लाहौल प्रीमियर लीग (एलपीएल) क्रिकेट सुपर-सिक्स टूर्नामेंट समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है। क्लब का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि ठंडे मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने वाली इस प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों की टीम और सात ओवर के प्रारूप में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 3 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए यंग फार्मर क्लब बिलिंग की ओर से टशी गुमलिंगपा, मोनू बुकुजी, टशी टचीजी और दावा स्वाची को आयोजन समिति की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद