फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The proposed location of the railway station for the three villages should be changed.

Kullu News: तिनो गांव में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के स्थान पर हो बदलाव

Sat, 03 Oct 2026 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
The proposed location of the railway station for the three villages should be changed.
ग्रामीणों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय को भेजा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन के तहत लाहौल के तिनो गांव में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के स्थान में बदलाव की मांग उठी है। शनिवार को ग्रामीणों ने एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय को मांग पत्र भेजकर मामले में पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

जिला परिषद सदस्य राम सिंह, सोनम दवा और डोलमा का कहना है कि प्रस्तावित स्थान पर रेलवे स्टेशन का निर्माण होने से तिनो गांव की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों की आजीविका के प्रमुख साधन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में विकास जरूरी है, लेकिन विकास कार्यों के साथ किसानों की उपजाऊ जमीन और आजीविका के साधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह किया कि जनहित और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के स्थान का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर इसे किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed