फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sujan of Kullu College first in quiz competition

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में कुल्लू कॉलेज के सुजान प्रथम

Mon, 21 Sep 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sujan of Kullu College first in quiz competition
राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के बीए तृतीय वर्ष के छ
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में कुल्लू कॉलेज के छात्र सुजान शर्मा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से कुल्लू महाविद्यालय का नाम प्रदेशभर में रोशन हुआ है। किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सुजान शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज की ओर से भाषण प्रतियोगिता में हेमा ठाकुर, निबंध लेखन में मोनिका और प्रश्नोत्तरी में सुजान शर्मा ने भाग लिया। सुजान की उपलब्धि पर सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने उन्हें बधाई दी। सुजान ने अपनी सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष रूपा ठाकुर, प्रो. गोपी, प्रो. अमन, प्रो. संगीता और डॉ. हेमराज भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed