{"_id":"662a55baed4c7d230b02bbae","slug":"students-will-learn-tourism-activities-in-pej-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121443-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीज में पर्यटन गतिविधियां सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीज में पर्यटन गतिविधियां सीखेंगे विद्यार्थी
Thu, 25 Apr 2024 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय में टूरिज्म ट्रेड होगा शुरू, नौवीं, 11वीं के विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में व्यावसायिक कक्षाएं भी लगेंगी। नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी पर्यटन गतिविधियां सीख सकेंगे। विद्यालय में टूरिज्म ट्रेड में व्यावसायिक कक्षाएं आरंभ होंगी। जिले में इस शैक्षणिक सत्र में कुल छह विद्यालयों को व्यावसायिक कक्षाओं के लिए चयनित किया गया है। उनमें पीज विद्यालय का नाम भी शामिल है। विद्यालय में टूरिज्म ट्रेड में व्यावसायिक कक्षाएं आरंभ होनी है। ऐसे में नौवीं और 11वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को विद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स करवाकर स्वरोजगार के लिए निपुण बनाया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में व्यावसायिक कोर्स शुरू करने की अनुमति विगत वर्ष मिली थी। ऐसे में इसी माह अप्रैल से चयनित विद्यालय में कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। टूरिज्म में प्रशिक्षण पाकर विद्यार्थी स्वरोजगार के लिए सक्षम बनेंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्य सतपाल ने कहा कि पीज विद्यालय को व्यावसायिक कोर्स शुरू करने के लिए चयनित किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में टूरिज्म की कक्षाएं शुरू होंगी। कहा कि अब तक विद्यालय में नौवीं कक्षा के 11 तथा 11वीं के पांच विद्यार्थियों ने टूरिज्म में प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदन किया है। संवाद
000