फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students showcased their talent at the Children's Science Congress in Nirmand.

Kullu News: निरमंड में बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent at the Children's Science Congress in Nirmand.
निरमंड स्कूल में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में विजेता वैज्ञानिकों को सम्मानित करते मुख्याति​थ
निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में 33वीं उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव में निरमंड खंड के स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, तर्क क्षमता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। समापन समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड समन्वयक जनकेश शर्मा और उपमंडल विज्ञान समन्वयक टेकचंद शर्मा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

अरसू के कार्यवाहक प्रधानाचार्य समेत ब्लॉक के विज्ञान अध्यापकों ने भी आयोजन में सहयोग दिया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नित्थर की महक ठाकुर और हेमंत ने पहला, स्काई स्मार्ट स्कूल निरमंड के कार्तिक वर्मा व शीतल ने दूसरा और निरमंड स्कूल के वैशाल और नवीन ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में स्काई स्मार्ट निरमंड की वंशिका और स्वास्तिका प्रथम रहीं। नित्थर के आस्तिक व गर्वित दूसरे और अरसू की मीनाक्षी व काजल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में नित्थर स्कूल के अयांग और अगस्त्य प्रथम रहे। इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में निरमंड स्कूल के भूपेश ने प्रथम स्थान, कनिष्ठ वर्ग में निरमंड के राहुल प्रथम रहे। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में अरसू के निशांत प्रथम, स्काई स्मार्ट निरमंड के सक्षम द्वितीय और निरमंड स्कूल के सुमित कुमार तृतीय रहे।

वरिष्ठ वर्ग में नित्थर की अर्चिशा कटोच प्रथम रहीं। कनिष्ठ वर्ग में नित्थर के दीक्षित ने पहला स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में निरमंड के ब्रिजेश प्रथम और नित्थर के रितेश ठाकुर द्वितीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में नित्थर के संगम शर्मा और कनिष्ठ वर्ग में नित्थर की आस्था ने पहला स्थान हासिल किया।
समापन अवसर पर मुख्यातिथि प्रवीण कुमार गुप्ता और खंड समन्वयक जनकेश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उनकी प्रतिभा को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed