Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students should set goals and pave their own path to success through hard work: DC

लक्ष्य तय करें, मेहनत से सफलता की राह बनाएं विद्यार्थी : डीसी

Sun, 29 Nov 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students should set goals and pave their own path to success through hard work: DC
उपायुक्त ने लाहौल के विभिन्न विद्यालयों का किया दौरा, विद्यार्थियों को खेलकूद और रचनात्मक गतिवि
केलांग (लाहौल-स्पीति)। नशे से दूरी और मेहनत को सफलता की राह बनाएं। जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें। पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लें। यह संदेश उपायुक्त लाहौल-स्पीति निवेदिता नेगी ने नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह के तहत लाहौल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के दौरे के दौरान विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस दौरान विद्यालयों में चित्रकला और नारा लेखन सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed