{"_id":"6803a93ca86a7a5bf701358a","slug":"students-did-catwalk-in-traditional-attire-kullu-news-c-89-1-ssml1015-145877-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में किया कैटवाॅक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में किया कैटवाॅक
Sun, 20 Apr 2025 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:14 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू के कलाकेंद्र में रूपी वैली छात्र संगठन के बार्षिक समारोह में कुल्वी परिधानों में सजकर
लोकगायक दीपक और ट्विंकल ने नचाए विद्यार्थी
रूपी वैली छात्र संगठन ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह का आयोजन किया। वहीं, शनिवार को रूपी वैली छात्र संगठन ने अपना वार्षिक समारोह मनाया। यह समारोह शैक्षणिक सत्र 2024-25 का अंतिम समारोह रहा। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूब धमाल मनाया। समारोह दोपहर 1:00 शुरू हुआ और शाम 7:00 बजे तक जारी रहा। इसमें रूपी घाटी की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान (पट्टू, धाठू) में फैशन शो किया। समारोह में छात्राओं की ओर से प्रदर्शित फैशन शो की कैटवॉक आकर्षण रही।
वहीं, विद्यार्थियों ने मंच पर नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से नाटक का मंचन भी किया, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई और इसके माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को भी दर्शाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य के अलावा नाटी की प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में स्टार कलाकार लोक गायक दीपक जनदेवा और ट्विंकल ने विद्यार्थियों का अपनी आवाज के जादू से खूब मनोरंजन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ईशान ठाकुर ने कहा कि वार्षिक समारोह इस बार शनिवार को मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बनाया। कहा कि संगठन के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता लाने का प्रयास किया है।