फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students are reaching college by walking four kilometers on a ruined road

Kullu News: तहस नहस सड़क से चार किमी पैदल कॉलेज पहुंच रहे विद्यार्थी

Mon, 04 Aug 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Students are reaching college by walking four kilometers on a ruined road
खुनण पुल से कॉलेज तक नहीं चल रही एचआरटीसी की बस
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए एसडीएम से मिले विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बरसात आम लोगों के साथ स्कूल और काॅलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए परेशानी बन गई है। एक और लोगों को उपमंडल और जिला मुख्यालय पहुंचना कठिन हो रहा है, वहीं बंजार कॉलेज के विद्यार्थियों को कॉलेज पहुंचने के लिए चार किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
खुनण से काॅलेज को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह भूस्खलन होने से खराब है। कहीं मलबा सड़क पर आ गया है तो कहीं डंगे गिर गए हैं। ऐसे में निगम की बस भी नहीं चल रही है। सोमवार को परेशान कॉलेज के विद्यार्थी एसडीएम बंजार पंकज शर्मा व लोक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता चमन लाल ठाकुर से मिले और सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है। छात्रा कल्पना राणा, प्रवीणा नेगी, स्मृति ठाकुर, गीतांजली, हेमलता, पायल, चेतना नेगी हिमानी, घनश्याम राणा, दिनेश ठाकुर और स्नेहा ने कहा कि खुनण पुल से कॉलेज गेट तक सड़क अत्यंत जर्जर, असुरक्षित एवं दुर्घटना अवस्था में है।
विज्ञापन

इस सड़क पर रोज सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और क्षेत्रवासी सफर करते हैं। मार्ग गई जगह से टूट गया है। इससे हर दिन जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है। एचआरटीसी की एकमात्र बस सेवा भी बंद है। ऐसे में विद्यार्थियों को चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार खुनण से काॅलेज तक सड़ की मरम्मत करने की मांग की है। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि सड़क को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed