{"_id":"c858c6be8e8545c1fe9fe5e1d4abf7f2","slug":"student-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज प्रधान, नरेंद्र ठाकुर उपप्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज प्रधान, नरेंद्र ठाकुर उपप्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 07 Aug 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय कॉलेज में पार्वती वैली छात्र संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राकेश ने की। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। छात्र संगठन ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव किया।
विज्ञापन
इनमें चंद्र प्रकाश मारकंडेय को चेयरमैन बनाया गया, जबकि मनोज को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। नरेंद्र ठाकुर को उपप्रधान नियुक्त किया गया। वहीं, अमन शर्मा को महासचिव और टेक सिंह को सहसचिव की कमान सौंपी गई। इसके अलावा विनोद, मनोज, राज, अनमोल, नीरज, विशाल, दौलत, आशीष तथा उमेश को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पार्वती वैली छात्र संगठन के नए अध्यक्ष मनोज ने बताया कि संगठन छात्र हित की लड़ाई लड़ेगा। छात्रों को पेश आ रहीं विभिन्न समस्याओं को छात्र संगठन कॉलेज प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाएगा और समस्याओं का हल करवाने के लिए कॉलेज प्रबंधन से गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन