{"_id":"6a11e4773c3798fe0407c1df","slug":"storm-wreaks-havoc-tree-falls-on-bagan-school-95-students-narrowly-escape-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177064-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंधड़ में मचाई तबाही, बागान स्कूल पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे 95 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंधड़ में मचाई तबाही, बागान स्कूल पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे 95 विद्यार्थी
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के कसोल में पर्यटन वाहन पर गिरा देवदार का पेड़।-संवाद
कुल्लू। जिले में शनिवार को बारिश और अंधड़ के कारण दो जगहों पर पेड़ गिर गए। इसमें विद्यार्थी और पर्यटक बाल-बाल बच गए। फसलों को भी नुकसान पहुंचने से किसानों और बागवानों में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। शनिवार दोपहर बाद 3:30 बजे जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागान के दो मंजिला भवन की छत पर पेड़ टूटकर गिर गया।
गनीमत रही कि घटना में कोई विद्यार्थी या शिक्षक चोटिल नहीं हुआ है। जिस दौरान यह हादसा हुआ है, उस दौरान विद्यालय में कक्षाएं जारी थीं। विद्यालय में करीब 95 विद्यार्थी बाल-बाल बच गए। केंद्रीय मुख्याध्यापक भीमसेन ने बताया कि विद्यालय में प्री-प्राइमरी और पहली से पांचवीं तक कुल 95 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अंधड़ के कारण स्कूल भवन पर पेड़ गिर गया। उस समय विद्यालय में विद्यार्थियों की कक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को दे दी गई है।
वहीं, मणिकर्ण घाटी में कसोल के साथ लगते सूम्मा रोपा में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर पर एक पेड़ गिर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मौके पर अफरा तफरी मच गई। पेड़ वाहन के इंजन पर गिरा है। अगर पिछले हिस्से पर गिरता, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
हादसे के दौरान कुछ समय के लिए भुंतर-मणिकर्ण-बरशैणी सड़क आवाजाही के लिए बंद रही। जिले में मई माह के पहले सप्ताह से जारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के कारण कई हिस्सों में नुकसान हो रहा है। इसमें सबसे अधिक नुकसान किसान-बागवानों को उठाना पड़ रहा है। बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि से फसलें तबाह हो रही हैं। उधर, उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने बताया कि प्रशासन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के दूरभाष नंबर 1077 पर संपर्क करें।