फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stones fell near the flyover in Patlikuhal

Kullu News: पतलीकूहल में फ्लाइओवर के पास गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन

Mon, 27 Feb 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 27 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Stones fell near the flyover in Patlikuhal
कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल के समीप पहाड़ी से गिर रहा मलबा-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाईवे तीन कुल्लू-मनाली में पतलीकूहल के पास में सोमवार को पहाड़ी से पत्थर गिरे। पहाड़ी से पत्थर पतलीकूहल फ्लाईओवर के पास गिरे। पर्यटकों सहित अन्य वाहन पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा सकता था।करीब 8:45 बजे पहाड़ी से ये पत्थर गिरे। विद्यार्थी भी इस समय स्कूल की ओर जा रहे थे। मनाली की तरफ आ रही बसों के चालकों ने बड़ी मुश्किल से बीच सड़क पर पड़े पत्थरों के बीच अपने वाहनों को निकाला। पत्थर सड़क में गिरने के कारण कुछ समय आंशिक रूप से यातायात प्रभावित भी हुआ।
विज्ञापन

सड़क से पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारु किया। पत्थरों के गिरने का क्रम देखकर वाहन चालकों में डर का माहौल देखा गया। वाहन एकदम रुक गए। पिछले कुछ समय से इस जगह पर चट्टानें और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। पतलीकूहल व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा कि पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए दीवार लगाई जाए, जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक सुरक्षित तरीके से यहां से आवाजाही कर सकें।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण की गलती का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ का कहना है कि पहाड़ी से भूस्खलन रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद

कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल के समीप पहाड़ी से गिर रहा मलबा-संवाद

कुल्लू-मनाली हाईवे पर पतलीकूहल के समीप पहाड़ी से गिर रहा मलबा-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed