{"_id":"666463749640b42f7e054d29","slug":"sports-will-be-promoted-grounds-will-be-built-kavita-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124351-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों को देंगे बढ़ावा, बनेंगे मैदान : कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों को देंगे बढ़ावा, बनेंगे मैदान : कविता
विज्ञापन
कुल्लू में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग, कुल्लू, की प्रथम बैठक जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ए
जिला खेल अधिकारी ने हर क्षेत्र में मैदान के लिए स्थान चिह्नित करने के दिए निर्देश
एडीपीओ, खेल संघों संगठनों और अकादमियों को सौंपा जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में खेलों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों को बेहतर मैदानों की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए हर क्षेत्र में मैदान विकसित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के एडीपीओ, खेल संघों के पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और खेल अकादमियों के संचालकों को मैदानों के लिए स्थान चिह्नित करने का जिम्मा सौंपा गया है।
स्थान चिह्नित होने पर सभी विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण कर मैदान बनाने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। यह बात शनिवार को जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने खेल विभाग की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, कबड्डी कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, बास्केटबाल कोर्ट, फुटबाल मैदान, शतरंज, जूडो, एथलेटिक्स, जिम तथा कई अन्य खेलों को बढ़ावा देने तथा इनके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने पर चर्चा की।
खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने विभिन्न विभागों, संघों, अकादमियों और संगठनों से आए पदाधिकारियों को जिले में ऐसे स्थान चिह्नित करने के निर्देश जारी किए हैं, जहां निर्माण कर खेल मैदान विकसित किए जा सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग के एडीपीओ से ऐसे विद्यालयों का ब्यौरा देने को कहा है, जो किन्ही कारणों से बंद किए गए हैं और उनमें खेल के मैदान थे। उन विद्यालयों के मैदानों में इंडोर तथा आउटडोर खेलों की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला खेल परिषद कुल्लू की अध्यक्षता में होने वाली आगामी अर्धवार्षिक खेल परिषद की बैठक का एजेंडा भी तैयार किया गया। इस दौरान उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एडीपीओ, जिला के उत्कृष्ट खिलाड़ी, जिला खेल संघ, विभिन्न खेल अकादमियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों समेत कुल 36 सदस्य उपस्थित रहे। संवाद