{"_id":"692b20052e6d2371190f6b01","slug":"solid-security-arrangements-in-winter-machinery-will-be-deployed-in-snowy-areas-in-advance-kullu-news-c-89-1-ssml1012-162890-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सर्दियों में सुरक्षा का पक्का इंतजाम, बर्फीले इलाकों में पहले ही तैनात की जाएगी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सर्दियों में सुरक्षा का पक्का इंतजाम, बर्फीले इलाकों में पहले ही तैनात की जाएगी मशीनरी
Sat, 29 Nov 2025 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य, आपूर्ति और सड़क सेवाएं होंगी मजबूत, जनता को मिलेगा मौसम का अपडेट
दवाइयां, हीटिंग उपकरण, एवं प्राथमिक उपचार की सुविधाओं को किया जाएगा मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला प्रशासन ने सर्दियों के लिए हाई अलर्ट जारी कर बर्फीले इलाकों में स्नो क्लीयरेंस टीमों और मशीनरी की तैनाती की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य, आपूर्ति और सड़क सेवाओं को मजबूत किया गया है।
जनता को मौसम के अपडेट से अवगत कराया जाएगा। कुल्लू और लाहौल की प्रमुख सड़कों व आपातकालीन मार्गों को खोलने का प्लान, स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस, दवाइयां, हीटिंग उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सुविधा को मजबूत किया जाएगा।
सैलानियों और आम लोगों के लिए मौसम की ताजा जानकारी के लिए मौसम सलाह प्रणाली को सक्रिय रखा जाएगा। इसके लिए सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला प्रशासन कुल्लू के साथ सभी उपमंडलों के अधिकारियों को सर्दियों की तैयारी को लेकर हुई बैठक में ये निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
--
बर्फ हटाने के लिए पहले ही तैनात की जाएगी मशीनरी
इस दौरान शीतकालीन मौसम के दौरान आवश्यक सेवाओं, सड़क सुविधा, राहत एवं बचाव कार्य और जन सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बर्फ हटाने के लिए टीमें और मशीनरी उच्च हिमपात वाले क्षेत्रों में पहले ही तैनात करने के निर्देश दिए गए। जिले की प्रमुख सड़कों एवं आपातकालीन मार्गों के खोलने के लिए प्लान बनाने, बिजली-पानी की आपूर्ति बनाए रखने के लिए आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक करने, स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस, दवाइयां, हीटिंग उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सुविधा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
--
गैस-पेट्रोल और राशन के भंडारण के निर्देश
सर्दी के मौसम की ताजा जानकारी के लिए मौसम की एडवाइजरी को अपडेट रखने, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक संचार व्यवस्था की सुविधा, आपदा जैसे हालत के लिए जेसीबी, डोजर और टिपर की तैनाती करने, जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल और कठोर सामग्री और राशन का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिला प्रशासन शीतकालीन मौसम में नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए तैयार है।