फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Social activist Bunty Saraji visited the corporation office regarding the driver suspension case.

Kullu News: चालक निलंबन मामले में निगम कार्यालय पहुंचे समाज सेवी बंटी सराजी

Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 15 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Social activist Bunty Saraji visited the corporation office regarding the driver suspension case.
सड़क हादसा मामले में निलंबित चालक के पक्ष में निगम के अ​धिकारियों से बात करते हुए समाज सेवी बंट
उपमंडलीय प्रबंधक से निलंबन रद्द करने की मांग, हफ्ते का समय दिया
विज्ञापन

बोले, मांग पर अमल नहीं हुआ तो बस अड्डा में होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ब्यासर सड़क पर हुए बस हादसे के मामले में निलंबित किए गए चालक की बहाली की मांग को लेकर समाजसेवी बंटी सराजी निगम के वाशिंग स्थित कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग से मुलाकात की और चालक का निलंबन रद्द करने की मांग की।
उन्होंने एक हफ्ते के भीतर चालक का निलंबन रद्द करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि अगर इस मांग पर गौर नहीं किया गया तो चालकों के साथ मिलकर कुल्लू बस अड्डा में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके चलते उपमंडलीय प्रबंधक ने उनकी इस सिफारिश को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बलदेव ठाकुर उर्फ बंटी सराजी का कहना है कि निगम के चालक ने 80 से अधिक लोगों की जान बचाई है। अगर चालक सूझबूझ का परिचय न देते तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी। ऐसे में चालक का हौंसला बढ़ाया जाना चाहिए था लेकिन निगम ने उसे निलंबित कर दिया, निगम की यह कार्रवाई उचित प्रतीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमारा प्रतिनिधि मंडल अधिकारियों से मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग का कहना है कि चालक के पक्ष में लोग उनसे मिले हैं और चालक के साथ नरमी बरतने की सिफारिश की गई है। निलंबन को रद्द करने का अधिकार उच्चाधिकारियों के पास है और ऐसे में लोगों की इस बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

गौरतलब है कि रक्षा बंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर रूट पर गई निगम की बस दोपहर के समय वापिस लौट रही थी कि रास्ते में बस में बस में तकनीकी खराबी आ गई थी जिस कारण चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया था और बस खाई में जाने से बच गई थी। इस घटना को लेकर निगम ने तकनीकी जांच की तो उसमें चालक की लापरवाही सामने आई बताई गई जिसके आधार पर प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है। ऐसे में चालक के निलंबन को लेकर लोगों में आक्रोश है और उनके निलंबन को रद्द करने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed