फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow hinders restoration of power supply in Lahaul

Kullu News: लाहौल में बिजली आपूर्ति की बहाली में बाधा बनी बर्फ

Thu, 02 Apr 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Snow hinders restoration of power supply in Lahaul
कोकसर के लिए विद्युत आपूर्ति बहाली में जुटी हुई बिजली बोर्ड की टीम। जागरूक पाठक
सिस्सू/केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले लाहौल स्पीति में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास मौसम की मार के चलते प्रभावित हो रहे हैं। 33 केवी रोहतांग टॉप लाइन में आई खराबी का पता तो लगा लिया है लेकिन बर्फ और दुर्गम हालात के कारण उसे ठीक करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड की केलांग टीम ने वीरवार को कोकसर साइड से रोहतांग टॉप लाइन की पेट्रोलिंग करते हुए ब्यास कुंड तक पहुंच बनाई। इस दौरान टीम को अधिकतर रास्ता पैदल ही तय करना पड़ा। खराब मौसम और संचार सुविधा के अभाव के कारण आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका। पिछले छह दिनों में यह तीसरी बार है जब टीम ने लाइन का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

वहीं, एक दिन पहले केलांग और मनाली विद्युत मंडलों की संयुक्त टीम ने पलचान साइड से पेट्रोलिंग करते हुए राहणी नाला तक पहुंच बनाई थी, लेकिन बर्फ और मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण आगे नहीं बढ़ सके। बोर्ड के अनुसार लाइन का क्षेत्राधिकार स्पष्ट रूप से विभाजित है। रोहतांग टॉप से कोकसर की ओर का हिस्सा केलांग मंडल के अंतर्गत आता है, जबकि पलचान की ओर का हिस्सा मनाली मंडल के तहत है। फॉल्ट मनाली साइड में राहणी नाला और रोहतांग टॉप के बीच पाया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिशासी अभियंता केलांग सूर्यकांत ने कहा कि कोकसर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बहाली फिलहाल मौसम पर निर्भर है। राहणी नाला से आगे रास्ता खुलने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed