{"_id":"66faec772886024fce0b6f33","slug":"slogans-against-the-district-administration-kept-echoing-for-an-hour-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132016-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक घंटे तक गूंजते रहे जिला प्रशासन के खिलाफ नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक घंटे तक गूंजते रहे जिला प्रशासन के खिलाफ नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अखाड़ा बाजार मस्जिद के कथित अवैध निर्माण को लेकर देवभूमि जागरण मंच की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। महिला, युवा सहित अन्य प्रदर्शनकारी करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान करीब एक घंटे तक जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि 29 सितंबर को जो बयान एसडीएम ने मीडिया में दिया है, जिसमें कहा गया है कि अखाड़ा बाजार की मस्जिद अवैध नहीं है, यह वक्फ बोर्ड पंजाब की जमीन पर बनी है। इसके लिए जिला प्रशासन से तथ्य दिखाने की मांग की। उनका आरोप है कि 29 सितंबर को जब प्रशासन ने बातचीत के लिए कई हितकारों को बुलाया था तो तो देवभूमि जागरण मंच को भी बुलाया जा सकता था।
14 सितंबर को हुए धरने में उन्होंने प्रशासन के समक्ष पांच मांगों को रखा था। इन सभी मसलों के लिए प्रदर्शनकारी उपायुक्त कुल्लू से बात करना चाहते थे। इसके लिए सैकड़ों लोगों ने एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर गेट के पास बैठ कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दोपहर बाद 2:20 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे थे। जमकर नारेबाजी करने के बाद उपायुक्त शाम करीब 4:25 बजे प्रदर्शनकारियों से मिलने बाहर आईं। इस दौरान उन्होंने उनकी बातों को सुना। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग उनके कार्यालय के भीतर गए और पूरे मामले को लेकर चर्चा हुई। संवाद