{"_id":"6b081cbc6048e4f7eb05ac92","slug":"skills-for-making-toys-through-knitting-taught-emphasis-placed-on-self-employment-kullu-news-c-89-1-klu1019-192876-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बुनाई से खिलौने बनाने के सिखाए गुर, स्वरोजगार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बुनाई से खिलौने बनाने के सिखाए गुर, स्वरोजगार पर जोर
विज्ञापन
केलांग में खिलौना निर्माण पर दो दिवसीय रैंप योजना के तहत कार्यशाला में जानकारी देते हुए।5संवाद
केलांग में दो दिवसीय कार्यशाला, प्रतिभागियों को जेम पोर्टल पर भी कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग की ओर से रैंप योजना के तहत केलांग में खिलौना निर्माण पर आधारित दो दिवसीय उत्पाद डिजाइन एवं विकास कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रतिभागियों को बुनाई कला के माध्यम से नए और आकर्षक उत्पाद तैयार करने तथा बाजार की मांग के अनुरूप उनमें नवाचार लाने की जानकारी दी।
कार्यशाला में प्रशिक्षक खेम लता ने प्रतिभागियों को बुनाई आधारित खिलौनों के निर्माण की नई संभावनाओं से अवगत करवाया। कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह के उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को नए डिजाइन और रचनात्मकता के साथ उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान जिला उद्योग केंद्र केलांग की टीम भी मौजूद रही। कार्यशाला में ईशांत डोगरा, अश्वनी और श्रेय ने प्रतिभागियों का मौके पर ही गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल पर पंजीकरण करवाया। इससे प्रतिभागियों को अपने उत्पाद सरकारी खरीद व्यवस्था के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी मिली।