फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   six lab to be closed

कुल्लू में बिना डॉक्टर चल रही छह लैब होंगी बंद

Sat, 13 Aug 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 13 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

अब बिना एमबीबीएस डॉक्टरों के कोई भी लैब नहीं चलेगी। इससे जिले में बिना डॉक्टर चल रही छह लैब बंद हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला की छह लैबों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग की इस कार्रवाई के बाद लैब संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 के तहत इस तरह के चलने वाली लैबों को बंद करने को कहा है। एक्ट के अनुसार उन्हीं लैबों को चलने की अनुमति है जहां एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती हो, लेकिन कुल्लू जिला में स्वास्थ्य विभाग के लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान करीब छह लैब में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान मानकों पर खरा न उतरने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल आदि स्थानों पर छह लैबों को नोटिस जारी कर बंद करने को कहा है। उधर, लैबों में स्वास्थ्य विभाग के एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 के तहत मानक पूरा न करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डा. वाईडी शर्मा ने बताया कि अब लैब इंचार्ज मात्र बीएससी व एमएससी नहीं होगा बल्कि एमबीबीएस होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी लैबों को नोटिस भेजकर बंद करने को कहा गया है। जल्द स्वास्थ्य विभाग इन लैबों का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 की अनुपालना न करने वाली लैबों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


शुरूआती दौर में स्वास्थ्य विभाग ने एक्ट के तहत सभी संस्थानों का पंजीकरण किया। उसके बाद अस्थायी प्रमाण पत्र भी जारी किए। रिन्यूअल के समय पर मानकों की गहनता से जांच परख की गई। उसके बाद मानक पूरे न करने वाली लैबों के विरुद्घ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed