{"_id":"683dd723609cdcdb730f6df4","slug":"site-opened-students-will-be-able-to-take-online-admission-in-colleges-till-june-19-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148984-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साइट खोली.. कॉलेजों में 19 जून तक ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साइट खोली.. कॉलेजों में 19 जून तक ऑनलाइन दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
Mon, 02 Jun 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिले के चार कॉलेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी घर बैठे पसंद का संकाय चुनकर करें आवेदन
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट में प्रदर्शित किया है प्रोस्पेक्ट, फीस और सीटों का विवरण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/हरिपुर। जिले के चार महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय कुल्लू, बंजार, हरिपुर और सैंज में बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा अन्य संकायों में विद्यार्थी दो से 19 जून तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए महाविद्यालय प्रबंधनों ने वेबसाइट खोल दी है। विद्यार्थी ऑनलाइन अपनी रुचि के अनुसार विषय का चुनाव कर आवेदन कर सकेंगे।
गौर रहे कि वेबसाइट में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रोस्पेक्ट, फीस और सीटों का विवरण प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थी प्रोस्पेक्ट में विषय देख सकेंगे और इसके बाद आवेदन कर पाएंगे। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि दो से 19 जून तक रहेगी। महाविद्यालय 20 जून को पहली मेरिट सूची जारी करेंगे और 21 और 22 जून को मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी फीस जमा करवा पाएंगे। इस संबंध में उत्कृष्ट जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) की प्राचार्य डॉ. शैफाली ने बताया कि महाविद्यालय में वर्ष 2025-26 के लिए संकाय बीए, बीकॉम, बीएससी और बीवॉक के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा और अपने फॉर्म ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसके पश्चात ही वे महाविद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकृत होंगे।
विज्ञापन
--