फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Silt in drinking water scheme, supply stalled in Manali

Kullu News: पेयजल योजना में आई गाद, मनाली में आपूर्ति ठप

Wed, 28 Jun 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Silt in drinking water scheme, supply stalled in Manali
मनाली (कुल्लू)। क्षेत्र के मनालसू नाले के उफान पर होने से मनाली शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। मंगलवार रात करीब 11 बजे मनालसू नाले में बनी पेयजल योजना में सिल्ट भरने और मुख्य पाइप लाइन में पत्थर गिरने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई। लगभग 12 घंटे शहर में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्साें में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। सात वार्डों वाली नगर परिषद के 50 प्रतिशत क्षेत्र में पानी के लिए लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। पर्यटक भी परेशान हुए। जल शक्ति विभाग ने पहले ही सूचित कर जनता से पानी का कम उपयोग करने की अपील की थी। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।
विज्ञापन

ब्यास सहित कई नालों में जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से पानी के साथ सिल्ट और पत्थर बहकर आ रहे हैं। मनाली शहर के लिए मनालसू नाले में बनी पेयजल योजना में भी मंगलवार रात सिल्ट आ गई। मुख्य स्रोत की पाइप लाइन में पत्थर फंस गए। इस कारण टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात से ही जलशक्ति विभाग की टीम पेयजल योजना को दुरुस्त करने में जुटी रही। विभाग ने किसी तरह अस्थायी तौर पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे पानी को टैंकों तक पहुंचाकर पेयजल सप्लाई सुचारू की। विभाग स्थायी तौर पर समस्या का समाधान करने में जुटा है। पेयजल की मुख्य पाइप लाइन में पत्थर आने के कारण नई पाइप लाइन बिछाकर टैंकों तक पानी पहुंचाया जाएगा।



...
मनाली शहर की पेयजल योजना में गाद आ गई थी। इस कारण स्रोत से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। विभाग ने अस्थायी तौर पर पेयजल योजना बहाल कर दी है। मनालसू नाले का जलस्तर बढ़ने से मुख्य लाइन ब्लॉक हो गई है। विभाग समस्या का समाधान कर रहा है।
-अजय गुप्ता, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed