फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Show commitment, educate your children in government schools

Kullu News: प्रतिबद्धता दिखाएं, शिक्षा अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं

Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Show commitment, educate your children in government schools
कुल्लू के अटल सदन में ​शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ​शिक्षक और एसएमसी के पद​​धिकारी।-संव - फोटो : जलेसर में हमले के बाद सड़क किनारे बैठे एससी परिवार के सदस्य।
विधायक सुंदर की अपील, बोले- आम जनता का भी सरकारी स्कूलों में बढ़ेगा विश्वास
विज्ञापन

अटल सदन में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य पर एसएमसी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि शिक्षक बेहतर शिक्षा देने की प्रतिबद्धता दिखाएं। शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में ही पढ़ाएं। इससे आम जनता भी बच्चों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने में रुचि दिखाएगी। विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी।
अटल सदन कुल्लू के सभागार में जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान ने समग्र शिक्षा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम करवाया। इसमें विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

शिक्षा संवाद कार्यक्रम से गुणात्मक शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समिति को सम्मानित किया गया। स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा में मेरिट में शामिल विद्यार्थियों और उम्र की सीमा को छोड़ शिक्षा को अपनाने वाले लोगों को सम्मान दिया गया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। सामुदायिक सहभागिता के लिए स्कूल प्रबंधन समिति सराहनीय योगदान दे रही है। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लासेस लाइब्रेरी, लैब, खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। निजी स्कूलों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घट रही है, यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिला स्तर पर इन एसएमसी को सम्मान
प्राथमिक स्कूलों में चिल्ला-आगे, मछांग व मणिकर्ण, मिडल स्कूलों में ब्रो, पूंथल व जलाफर, उच्च स्कूलों में पिपल-आगे, रूवा व माशणां और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रा विद्यालय आनी, देऊरी व न्यूल की स्कूल प्रबंधन समिति को सम्मान मिला।

--
मेरिट सूची में शामिल ये विद्यार्थी नवाजे
बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को सम्मान दिया गया। 12वीं कक्षा में कोमल, पूजा ठाकुर, नेहा कुमारी, ईशा ठाकुर, डिंपल वर्मा और दसवीं कक्षा में तनवी, तृषा ठाकुर, अंशिका व समीक्षा को सम्मानित किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed