फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shoe market given to one trader, plots are available at high prices

Kullu News: एक ही व्यापारी को दी जूता मार्केट, महंगे मिल रहे प्लॉट

Fri, 25 Apr 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 25 Apr 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shoe market given to one trader, plots are available at high prices
कुल्लू के ढालपुर में पीपल जातर मेलें की मैदान में लगा डोम।-संवाद
पीपल जातर मेले के लिए आए व्यापारियों ने नगर परिषद की भूमिका पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा- नगर परिषद खुद करे प्लॉट का आवंटन, व्यापारियों को नही झेलना पड़ेगा नुकसान
व्यापारी बोले- प्लॉट महंगा मिलेगा तो सामान भी महंगा बिकेगा, लोगों पर पड़ेगा असर


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले के लिए प्लॉट आवंटन में नगर परिषद कुल्लू की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि एक तरफ नगर परिषद कारोबारियों को दस फीसदी वृद्धि के साथ प्लॉट देने की बात कर रही है, दूसरी ओर पूरी जूता मार्केट ठेके पर एक ही व्यापारी को दे दी गई है।
उन्होंने एक ही व्यापारी को पूरी मार्केट ठेके पर देने का विरोध किया है। साथ ही कहा है ऐसा करने से अब उक्त व्यापारी जूता मार्केट के लिए महंगे दाम पर प्लॉट बेचेगा। इन व्यापारियों ने मांग की है कि नगर परिषद खुद ही प्लॉट का आवंटन करे। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति को पूरी मार्केट दिए जाने से उन्हें अब महंगे प्लॉट मिल रहे हैं। प्लॉट के लिए दस फीसदी से कई गुना ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारी संतोष कुमार और वेद प्रकाश ने कहा कि जूता व्यापारियों को प्लॉट महंगे मिल रहे हैं। नगर परिषद को स्वयं प्लॉट का आवंटन करना चाहिए। अगर प्लॉट महंगा मिलेगा तो उत्पाद भी महंगे दाम पर बेचने पड़ेंगे। इसका असर स्थानीय लोगों की जेब पर पड़ेगा। जितना सस्ता प्लाॅट मिलेगा, उतने ही कम दाम पर उत्पाद लोगों को मिलेंगे। वहीं, सीधे प्लॉट उपलब्ध होने से उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा और नगर परिषद को भी सीधा धन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारों की मानें तो हर साल इस तरह की प्रणाली अपनाई जाती है। इससे प्लॉट लेने वाले ठेकेदार कमाई करते हैं। इससे नुकसान व्यापारियों और आम जनता को झेलना पड़ रहा है।

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि जूता मार्केट हर साल की तरह ओपन नीलामी के माध्यम से बेची जाती है। लिहाजा, इसी प्रणाली को इस बार भी अपनाया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed