{"_id":"673b71c89fe94820280683cb","slug":"shikshak-bhawan-samiti-will-provide-free-coaching-for-jnv-preparation-kullu-news-c-89-1-klu1001-135070-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जेएनवी की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देगी शिक्षक भवन समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जेएनवी की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग देगी शिक्षक भवन समिति
Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षक भवन समिति सरवरी कुल्लू नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग देगी। कोचिंग कक्षाएं सरकारी स्कूल के अध्यापक चलाएंगे।
कक्षाएं छठी की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से चलाई जाएंगी। 24 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। जो विद्यार्थी निशुल्क कक्षाओं का लाभ लेना चाहते हैं, वे 24 नवंबर को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ढालपुर में शिक्षक भवन समिति के सदस्यों के पास पंजीकरण करवाएं। अभिभावक बच्चों के साथ स्कूल आकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। बच्चों को स्कूल तक लाने और ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को उठानी होगी।
परीक्षा की तैयारी में बच्चों को गणित, हिंदी, अंग्रेजी और रिजनिंग आदि के विषयों पर कोचिंग दी जाएंगी। किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। शिक्षक भवन समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि समिति 2016 से निशुल्क कोचिंग का प्रबंध कर रही है। समिति ने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है। 30 नवंबर तक नए सदस्यों का पंजीकरण होगा। गत दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया है कि 8 दिसंबर को ढालपुर स्कूल में ही चुनाव करवाए जाएंगे। पांच वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव होगा। संवाद
--