{"_id":"6ab108d247e5dce1fb0c0104","slug":"shayari-fair-creates-a-buzz-in-dhar-village-people-revel-until-late-at-night-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187285-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धार गांव में शायरी मेले की धूम, देर रात तक झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धार गांव में शायरी मेले की धूम, देर रात तक झूमे लोग
विज्ञापन
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के धार गांव में रविवार को शायरी मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। देवता पांच वीर को समर्पित इस मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया। इसमें लोक कलाकार मास्टर जोगी पॉल, बीएस राणा, टेला सोनी और राकेश शर्मा ने प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर स्थानीय लोग देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।
धार मेला कमेटी ने मेले में पहुंचे लोगों का स्वागत किया। कमेटी सदस्य गोबिंद राम, देवेंद्र कुमार, अनारकली, दीपू, राकेश, सोनम और राम लाल सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाएं संभालने में जुटे रहे। सेवानिवृत्त अरण्यपाल जोगिंद्र पाल मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेले के आयोजन में मेला कमेटी के साथ देवता के गूर और पुजारी की भी अहम भूमिका रहती है। देव परंपराओं के अनुसार आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग पहुंचते हैं। संवाद