फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sewerage, drinking water scheme to be built in Manali with 380 crores: Gaur

मनाली में बनेगी 380 करोड़ से सीवरेज, पेयजल योजना : गौड़

Mon, 19 Jun 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 19 Jun 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sewerage, drinking water scheme to be built in Manali with 380 crores: Gaur
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए करीब 380 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना मंजूर की गई है।
विज्ञापन

भूतनाथ मंदिर के समीप ही राहगीरों के लिए फ्लाई ओवर का भी निर्माण किया जाएगा। सरकार ने इसे भी स्वीकृति दे दी है। सोमवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ मनाली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भूतनाथ मंदिर के समीप फोरलेन सड़क में यातायात अधिक होने के कारण राहगीरों को सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए यहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सीवरेज की महत्वाकांक्षी योजना से ओल्ड मनाली, नसोगी, जगतसुख प्रीणी, अलेऊ, वशिष्ठ आदि पंचायतों के लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत सीवरेज के साथ-साथ पेयजल योजना का भी निर्माण होगा। जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मनाली आएंगे। कहा कि आने वाले समय में बाईपास का कार्य भी आरंभ किया जाएगा। कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई जाएगी। मनाली में पर्यटकों का ठहराव बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने विभागों को आदेश दिए हैं।

नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि वे पर्यटकों के साथ अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी, नवीन तनवर, प्रेम शर्मा, एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed