फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Self-assessment report inspected at Banjar College.

Kullu News: बंजार कॉलेज में स्व-अंकलन प्रतिवेदन का किया निरीक्षण

Tue, 23 Jun 2026 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Self-assessment report inspected at Banjar College.
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की गठित समिति पहुंची बंजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए तैयार किए गए स्व-अंकलन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से गठित समिति ने महाविद्यालय का दौरा किया। समीक्षा समिति की अध्यक्षता पंडित संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने की। समिति में प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार शर्मा (राजकीय महाविद्यालय बड़ोह), प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा (राजकीय महाविद्यालय मटौर) और सहायक आचार्य प्रो. अमित कोड़ा शामिल रहे।

समिति ने महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से तैयार रिपोर्ट का व्यावहारिक निरीक्षण किया और निर्धारित मानदंडों के अनुरूप तथ्यों का सत्यापन किया। समिति ने महाविद्यालय के भौतिक संसाधनों, शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुसंधान कार्यों, नवाचार गतिविधियों और पाठ्य एवं पाठ्येतर कार्यक्रमों का परीक्षण किया। इस दौरान समिति ने विभिन्न गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों, फोटोग्राफ्स और वीडियो प्रस्तुतियों का भी सूक्ष्म अवलोकन किया। वहीं, राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार जिले का इकलौता ऐसा संस्थान है, जिसे राज्य स्तरीय महाविद्यालय रैंकिंग के लिए चयनित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed