फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SDM inspected the activities at Bhutti School.

Kullu News: एसडीएम ने जांचीं भुट्टी स्कूल की गतिविधियां

Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the activities at Bhutti School.
कुल्लू। लगघाटी में एसडीएम जयबंती ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी का दौरा कर पीएम श्री योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं और परिसर का विस्तृत जायजा लिया और विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीएम श्री योजना के तहत संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्कूल में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाइट कुल्लू के प्रधानाचार्य सतीश कुमार जस्पा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर की प्रधानाचार्या नीलम कपूर सूद और पीएम श्री योजना डाइट कुल्लू के नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ठाकुर ने एसडीएम जयवंती ठाकुर सहित सभी अधिकारियों का विद्यालय में पहुंचने और गतिविधियों का जायजा लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed