फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Scouts and Guides' proficiency being assessed at the camp.

Kullu News: शिविर में परखी जा रही स्काउट्स-गाइड्स की दक्षता

Fri, 11 Sep 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides' proficiency being assessed at the camp.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में आयोजित तृतीय सोपान ​शि​विर में उप​स्थित स्काउट प्रति
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर में स्काउटिंग के तृतीय सोपान का जिला स्तरीय पांच दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिलेभर से 201 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं। इनमें 88 स्काउट्स और 113 गाइड्स शामिल हैं। शिविर में प्रतिभागियों का स्काउटिंग एवं गाइडिंग की विभिन्न गतिविधियों, कौशल और निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रथम सोपान की गतिविधियों का परीक्षण करवाया गया। प्रथम सत्र में प्रार्थना, प्रतिज्ञा और झंडा गीत सहित अन्य गतिविधियां करवाई गईं। इसके बाद दूसरे सत्र में प्रतिभागियों की वर्दी का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्काउटिंग एवं गाइडिंग से संबंधित गतिविधियों का टेस्ट भी लिया गया। जिला स्तरीय शिविर के संयोजक नारायण देव शर्मा ने बताया कि इस तरह के टेस्टिंग कैंप विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य स्काउट्स एवं गाइड्स में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, टीम भावना और व्यावहारिक स्काउटिंग कौशल का विकास करना है। शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों में अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed