{"_id":"66604ac888775d554604bb1e","slug":"santaroja-plum-will-hit-the-markets-next-week-kullu-news-c-89-1-klu1001-124081-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अगले हफ्ते मंडियों में दस्तक देगा सेंटारोजा प्लम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अगले हफ्ते मंडियों में दस्तक देगा सेंटारोजा प्लम
विज्ञापन
बागवानों को रेड ब्यूट प्लम में बेहतर मिल रहे दाम, खिल गए हैं चेहरे
20 किलो की क्रेट के मिल रहे 2500 रुपये दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रेड ब्यूट प्लम के बाद अब सेंटारोजा प्लम मंडियों में जून के दूसरे सप्ताह तक दस्तक देना शुरू कर देगा। जिले में सबसे अधिक सेंटारोजा प्लम की पैदावार होती है। हालांकि मेरीपोजा प्लम, फ्रंटियर प्लम और रेड ब्यूट प्लम भी बागवानों ने बगीचों में लगाया है।
खट्टा मीठा सेंटारोजा प्लम पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। रेड ब्यूट प्लम की 20 किलो की क्रेट 2,000 से 2,500 रुपये तक बिक रही है। प्लम को कुल्लू में व्यापारी हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। प्लम की बाहरी राज्यों में खूब डिमांड है। शुरुआती दौर में प्लम के बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले में 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र में प्लम की पैदावार हो रही है।
इन दिनों मंडियों में 400 से अधिक रेड ब्यूट प्लम की क्रेटें आ रही हैं। बागवान रेवत राम ठाकुर, विक्की, मोती लाल, चेत राम शर्मा, मोहन लाल और विनोद कुमार ने कहा कि गर्मी का असर बढ़ते ही निचले क्षेत्रों में लगभग सेंटारोजा प्लम भी तैयार हो गया है। प्लम में लाल रंग आने लगा है। रंग आने के बाद इसकी चमक दोगुना हो जाएगी, जिसके बाद इसे मंडियों में बेचने के लिए पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लम के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। सेब के साथ प्लम से भी बागवान अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
...
प्लम को बागवान मंडियों में बेचने के लिए ला रहे हैं, जिसके बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। बागवान तुड़ान में जल्दबाजी न करें। अच्छा रंग आने के बाद ही इसे मंडियों में लाएं।
-बीएम चौहान, उप निदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
000