फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sandhya and Srishti gave the most beautiful speech

Kullu News: संध्या और सृष्टि ने दिया सबसे सुंदर भाषण

Thu, 05 Dec 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sandhya and Srishti gave the most beautiful speech
109 विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा, पीएमश्री विद्यालयों के बीच चली स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में डाइट की ओर से पीएमश्री विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सात शिक्षा खंडों के 13 पीएमश्री विद्यालयों के 109 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें ओलंपियाड, भाषण, डिजिटल खोज और स्थानीय साइट खोज और सीख प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने किया। विद्या वैभव (ओलंपियाड) की प्राथमिक कक्षाओं की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बंजार विद्यालय के शिवांनिक और लीलाधर प्रथम, मनाली की उर्वशी व प्रतीक द्वितीय और मौहल की गुंजन और कृष तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) की ईशा और अंशिका प्रथम, सैंज की मोनिका और युवराज द्वितीय, बंजार के सुमित और तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राथमिक कक्षाओं की रचनात्मकता प्रतियोगिता में मौहल विद्यालय की शुबिका ने पहला, मनाली की वीरा ने दूसरा और कुल्लू के सूरज ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर सेकेंडरी में आनी विद्यालय की आंचल प्रथम, सैंज की मीनाक्षी क्ष्ततीय और निरमंड की रिया तृतीय रहीं।
विज्ञापन

मंथन मंडल (भाषण) की प्राथमिक कक्षाओं की प्रतियोगिता में मौहल की संध्या प्रथम, कुल्लू की कंचन द्वितीय और बंजार की अनन्या तृतीय रहीं। सीनियर सेकेंडरी में कन्या विद्यालय की सृष्टि प्रथम, हरिपुर की हिमानी राणा द्वितीय और निरमंड की मुस्कान तृतीय रहींद्ध डिजिटल खोज की प्राथमिक कक्षाओं की पर्यावरण विषय पर आधारित प्रतियोगिता में मनाली विद्यालय की उर्वशी, शिक्षा में मौहल के जतिन और लैंगिक समानता में मंगलौर की तंजिन प्रथम रहीं। सीनियर सेकेंडरी में सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रतियोगिता में निरमंड की कृतिका प्रथम, हरिपुर के पृथ्वी सिंह द्वितीय और भुट्ठी के आकाश तृतीय रहे। पर्यावरण आधारित मुद्दों पर हरिपुर की राधिका प्रथम, कन्या विद्यालय की मोनिका द्वितीय और शैंशर की राधिका तृतीय रहीं। खेल और शिक्षा में बंजार विद्यालय के राघव प्रथम, कन्या विद्यालय की स्नेहा द्वितीय रहीं। लोकतंत्र में कन्या विद्यालय की कल्पना प्रथम, बंजार के हर्षल द्वितीय। लैंगिक समानता में कन्या विद्यालय प्रथम रहा। स्थानीय साइट खोज और सीख की प्राथमिक कक्षाओं की प्रतियोगिता में मौहल विद्यालय प्रथम, बंजार द्वितीय और मंगलौर तृतीय रहा। सीनियर सेकेंडरी में आनी प्रथम, कन्या विद्यालय द्वितीय और बंजार तृतीय रहा। प्रतियोगिता के समापन पर सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed