Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SDM inspected Gandhinagar School.

Kullu News: एसडीएम ने गांधीनगर स्कूल का किया निरीक्षण

Mon, 16 Nov 2026 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Gandhinagar School.
कुल्लू। राजकीय प्राथमिक स्कूल गांधीनगर में सोमवार को एसडीएम कुल्लू जयवंती ठाकुर ने निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अध्यापकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नन्हे विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर बातचीत की और उनकी शैक्षणिक समझ को परखा। उन्होंने अध्यापकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था जांची। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed