फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Salt and urea are making the journey easier for tourists through icy roads

Kullu News: बर्फीले रास्ते से सैलानियों की राह आसान बना रहे नमक-यूरिया

Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Salt and urea are making the journey easier for tourists through icy roads
रोहतांग में सड़क पर जमी ब्लैक आइस नमक, खाद फेंकते पर्यटन कारोबारी। वीडियो ग्रैव। 
रोहतांग दर्रा में सड़क पर जमी बर्फ को पिघलाकर पर्यटकों का स्वागत कर रहे कारोबारी
विज्ञापन

पर्यटन व्यवसायियों की नई पहल से पर्यटन स्थलों में बर्फ का दीदार कर पा रहे पर्यटक

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। रोहतांग दर्रा इस बार नई पहल के साथ पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। सड़क पर जमी ब्लैक आइस वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसे अनोखे समाधान से पिघलाया जा रहा है।
मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए खुद यह कदम उठाया है। यूरिया और नमक छिड़क कर रास्ते को सुरक्षित बनाया जा रहा है। यह पर्यटकों की यात्रा को सरल बना रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा पहली पसंद बन गया है। हर रोज रोहतांग जाने वाले पर्यटकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। शुक्रवार को 743 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। सड़क पर ब्लैक आइस (पानी जमने से) को पिघलाकर पर्यटन कारोबारी पर्यटकों की रोहतांग पहुंचने की राह को आसान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम अनुकूल रहने के कारण इस बार 30 सितंबर तक पर्यटकों को रोहतांग तक भेजा जा रहा है लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ने के कारण सड़क पर ब्लैक आइस जम रही है। पानी जमने से बन रही ब्लैक आइस में वाहन स्किड होने का भय रहता है लेकिन पर्यटन कारोबारी पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यूरिया खाद और नमक छिड़कर ब्लैक आइस को पिघला रहे हैं। कुछ दिन पहले हिम आंचल टैक्सी यूनियन के लोगों ने रोहतांग तक जगह-जगह नमक और यूरिया खाद फेंकी थी। शुक्रवार को पैराग्लाडिंग एसोसिएशन ने पलचान से लेकर रोहतांग तक नमक और यूरिया का छिड़काव किया। इस मार्ग पर लगभग छह स्थानों पर ब्लैक आइस जम रही है। टैक्सी यूनियन के महासचिव अमित चंकी ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए खुद रास्ता सुगम बना रहे हैं। पिछले कई दिनों से यह छिड़काव किया जा रहा है।

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क खुली रहने तक सभी पर्यटन संस्थाओं और बीआरओ को ब्लैक आइस वाली जगह मिट्टी, नमक और खाद डालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार कार्य भी किया जा रहा है। फिलहाल 30 नवंबर तक दर्रा पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed