फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj-Newli road closed due to hill cracking, landslide in Siund

Kullu News: पहाड़ी दरकने से सैंज-न्यूली मार्ग बंद, सिउंड में भूस्खलन

Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sainj-Newli road closed due to hill cracking, landslide in Siund
सैंज-न्यूली सड़क पर भुस्खलन होने से सड़क बंद।-संवाद
भारी बारिश से आया मलबा, सड़क धंसने से आवाजाही ठप, लोगों को हो रही भारी परेशानी
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण कई रास्ते बंद, फल-सब्जियों की आवाजाही प्रभावित
सैंज बाजार में छतों से पानी का रिसाव, भूस्खलन का बना हुआ है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज-न्यूली मार्ग पर भारी बारिश के चलते दो जगह भूस्खलन होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। करटाह के पास पहाड़ी दरकने से मलबा सड़कों पर आ गया है। सिउंड के पास भी भूस्खलन हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे फल-सब्जियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
दस किलोमीटर लंबे सैंज-न्यूली मार्ग पर करटाह के पास पहाड़ी दरक गई है। मार्ग पर पानी आने से सड़क का हिस्सा धंस गया है। इससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सिउंड के पास भी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। पहले ही घाटी के शांघ, देहुरी, शैंशर आदि मार्ग बंद चल रहे हैं। अब न्यूली से सैंज तक मार्ग बंद होने से परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रविवार तक सैंज-न्यूली के बीच वाहनों की आवाजाही हो रही थी लेकिन रात को भारी बारिश के चलते इस मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हो गया। मार्ग अब पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गया है। लोगों के सेब और अन्य फल और सब्जी उत्पाद वाहनों में फंसे हैं। खेतों और बगीचों में भी फल और सब्जियां खराब होने लगी हैं। उधर, सैंज बाजार में भी भारी बारिश के चलते एक बार फिर से दुकानों और घरों की छतों से पानी बहने लगा है, जहां भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed