फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Safety of citizens is paramount, ready to deal with any situation: DC

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार : डीसी

Fri, 09 May 2025 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 09 May 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
Safety of citizens is paramount, ready to deal with any situation: DC
कुल्लू में आपात स्थिति के लिए स्थापित किया नियंत्रण कक्ष, जिला प्रशासन को दें सूचना
विज्ञापन

कहा- अंतरराष्ट्रीय सीमा से दूर, डरने की जरूरत नहीं, लोग सतर्क और सावधान रहें
भारत-पाक के बीच उत्पन्न हुई परिस्थितियों को लेकर की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न हुई ताजा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू अलर्ट हो गया है। वीरवार शाम को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में बैठक हुई।
उन्होंने किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है। किसी भी आपात स्थिति के लिए आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 24 घंटे 7 दिन तक कार्य कर रहा है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला प्रशासन को दे सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि कुल्लू अंतरराष्ट्रीय सीमा से दूर है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। लोग सतर्क एवं सावधान रहें। अनावश्यक अफवाहों में न आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में मेले, शादियों और अन्य सामान्य गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन नागरिकों को अपने स्तर पर सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला में शिक्षण संस्थान भी नियमित रूप से खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलिंडर और रक्त भंडार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आपात शरण स्थल चिह्नित कर ऐसे स्थानों पर भोजन, पानी, दवाइयों आदि की पर्याप्त सुविधा के साथ तैयार रखने की निर्देश दिए।


उपायुक्त ने बताया कि पुलिस व सुरक्षा बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स व बांधों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed