फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rs 79 crore washed away in 13 days of rain

Kullu News: 13 दिन की बारिश में बहे 79 करोड़ रुपये

Mon, 12 Aug 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Rs 79 crore washed away in 13 days of rain
लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग को सबसे ज्यादा 63 करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन

विभिन्न विभागों ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बरसात से भारी नुकसान हुआ है। मानसून देरी से आया लेकिन 31 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक जिले में बरसात से करीब 79 करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। 13 दिन में हुए नुकसान की रिपोर्ट सभी विभागों ने सरकार को भेज दी है। इसमें लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग को सबसे अधिक नुकसान आंका गया है। इसके अलावा बिजली बोर्ड, एनएच अथॉरिटी को भी करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार 13 दिनों में लोक निर्माण विभाग को करीब 33 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह क्षति कुल्लू सर्किल के साथ आनी मंडल में हुई है। 31 जुलाई की रात को मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से जिले के बाह्य सराज से लेकर लाहौल तक नुकसान हुआ है। इसमें कई सड़कें ऐसी हैं जो आजतक बहाल नहीं हो पाई हैं। जलशक्ति विभाग को भी 30 करोड़ का चूना लगा है। इसमें कुल्लू शहर को जोड़ने वाली पेयजल योजना के साथ जिले में लगभग 150 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हो गई थीं। जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए विभाग की कशमकश अभी भी जारी है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड को इस बरसात ने गहरी चोट पहुंचाई है। बोर्ड के 11 करोड़ रुपये पानी हो गए हैं। ट्रांसफार्मरों के साथ बिजली के पोल और तारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें मलाणा को जोड़ने वाली करीब 13 किमी लंबी बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा है। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर एनएचएआई को तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर भी लगभग दो करोड़ की क्षति आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग आनी के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा ने कहा कि बरसात से आनी मंडल में करीब 19 करोड़ का नुकसान आंका गया है। बिजली बोर्ड कुल्लू के अधिशासी अभियंता आयुष मिन्हास ने कहा कि बिजली के ट्रांसफार्मर और तारों के टूटने से 11 करोड़ की रिपोर्ट सरकार को भेजी है। एनएचएआई के रेजिडेंट अभियंता अशोक चौहान ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक एनएच को तीन करोड़ का नुकसान हुआ है।

...
13 दिन की बारिश में जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी दी है। रोजाना नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रभावित स्कीमों को बहाल करने का काम जारी है।
-विनोद ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग कुल्लू
...
लोक निर्माण को भारी नुकसान हुआ है। पुल बहने और टूटने से कुल्लू सर्किल में 21.46 करोड़ का नुकसान हुआ है। सरकार को रिपोर्ट भेजी है।
-जेके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed