{"_id":"67a7906e4faa94861502abf0","slug":"rs-211-crore-will-be-spent-on-improving-larji-bihali-road-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140790-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी-बिहाली सड़क सुधारने पर खर्च होंगे 2.11 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी-बिहाली सड़क सुधारने पर खर्च होंगे 2.11 करोड़ रुपये
Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
लारजी-विहाली सड़क आपदा में बह गई थी। सड़क के मुरम्मत कार्य में जुटी मशीनरी।-संवाद
सैंज घाटी की 16 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत
डेढ़ साल पहले 2023 में जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई थी सड़क
संवाद न्यूज एजेेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के लारजी-बिहाली मुख्य मार्ग को सुधारा जाएगा। मार्ग को दुरुस्त करने और इसकी सुरक्षा के लिए अब किनारों पर एनएचपीसी चरण-3 की ओर से डंगे लगाए जाएगे।
इस कार्य पर करीब 2.11 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा। मार्ग बहाल होने से क्षेत्र की 16 पंचायतों के बाशिंदों को फायदा होगा। यह मार्ग दस जुलाई, 2023 को आई प्राकृतिक में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बाईपास से की जा रही है, लेकिन मार्ग बहाल होने से वाहनों की आवाजाही मुख्य मार्ग से शुरू हो पाएगी। ग्रामीणों को अतिरिक्त और पैदल सफर से राहत मिलेगी।
गौर रहे कि सैंज घाटी की ग्राम पंचायत लारजी, कनौन, धाऊगी, दुशाहड़, बनोगी, सुचैहण, शांघड़, गाड़ापारली, शैंशर, देहुरीधार, रैला-एक, रैला-दो, देवगढ़ गोही, भलाण-एक, भलाण और तलाड़ा को जोड़ने वाला लारजी-बिहाली मुख्य मार्ग पिछले डेढ़ साल से बंद है। इस कारण हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब एनएचपीसी चरण-3 ने लारजी-बिहाली सड़क को बहाल करने की कवायद शुरू की है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर डंगे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। उधर, एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक प्रकाश चंद ने कहा कि लारजी-बिहाली मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस कार्य पर करीब 2.11 करोड़ का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
--