फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtang Pass becomes the first choice of tourists

Kullu News: पर्यटकों की पहली पसंद बना रोहतांग पास

Thu, 13 Jun 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass becomes the first choice of tourists
मनाली के बर्फ से ढके रोहतांग दर्रा में दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। देश-दुनिया में पर्यटन के लिए विख्यात 13,050 फीट की ऊचाईं पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। हर रोज हजारों पर्यटक रोहतांग पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। रोहतांग के लिए मिलने वाले परमिट भी तीन दिन बाद मिल रहे हैं। ऑनलाइन स्लॉट चंद मिनटों में बुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रे पर हर दिन दोपहर को पर्यटकों की भीड़ से मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी भारी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। यहां की बर्फीली वादियां देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर खींच ला रही हैं। रोहतांग सैलानियों से गुलजार हो गया है। एनजीटी के आदेशों के अनुसार पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति है। मनाली से रोहतांग के लिए 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन जा सकते हैं।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा के साथ-साथ लाहौल-स्पीति में भी हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। चप्पे-चप्पे में ट्रैफिक मेनेजमेंट और पर्यटकों की अन्य सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। रोहतांग की वादियों में बर्फ के दीदार को पर्यटकों का मेला लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम पड़ने लगे 1200 परमिट
रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों की उत्सुकता को देखते हुए रोजाना के 1200 परमिट भी कम पड़ने लगे हैं। परमिट लेने के लिए पर्यटकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऑनलाइन साइट पर तीन दिन के परमिट एडवांस में बुक हो रहे हैं। टैक्सी यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ने परमिट की संख्या बढ़ाने के साथ ही परमिट सिर्फ स्थानीय ऑपरेटरों को जारी करने की मांग की है।


बड़े होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी
मैदानी इलाकों की तपिश से बचने के लिए लोग मनाली का रुख कर रहे हैं। मनाली में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बड़े होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अन्य आम होटल भी 60 से 70 प्रतिशत पैक चल रहे हैं। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर और चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इन दिनों मनाली में पर्यटन सीजन यौवन पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed