फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road restoredRoad restored till Losar, Darcha and Kadunaala till Losar, Darcha and Kadunaala

Kullu News: लोसर, दारचा और कडूनाला तक सड़क बहाल

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Road restoredRoad restored till Losar, Darcha and Kadunaala till Losar, Darcha and Kadunaala
मनाली के सोलंग नाला में यॉक की सवारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
लाहौल-स्पीति जिले में बिजली आपूर्ति बहाल, 161 संपर्क मार्ग अभी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मौसम खुलने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। सीमा सड़क संगठन ने महज आठ घंटे बाद ही अटल टनल होकर मनाली-केलांग सडक मार्ग को फाेर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है।
संगठन ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से कडूनाला, नॉर्थ पोर्टल से दारचा और समदो से लोसर तक सडक मार्ग को बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने मयाड़ और चोखंग समेत कई संपर्क सड़कों को खोल दिया है। जिले में अभी भी 161 संपर्क सड़कें बंद हैं। इनमें लाहौल की 71, उदयपुर की 58 और स्पीति की 29 सड़कें शामिल हैं। चार पेयजल योजनाएं बंद हैं।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड ने बर्फबारी से बंद सभी ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर घाटी में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मौसम खुलने के बाद लाहौल-स्पीति जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। जिले में बिजली के साथ पेयजल आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग संपर्क सड़कों की बहाली में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed