{"_id":"66dc564518d7432ee70c8c44","slug":"road-accident-in-mohal-babeli-two-injured-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130356-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मौहल, बबेली में सड़क हादसे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मौहल, बबेली में सड़क हादसे, दो घायल
विज्ञापन
मोटरसाइकिल से महिला को लगी टक्कर, क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती
बबेली में वाहन की टक्कर में बंदरोल निवासी हैपी को आईं चोटें
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। घायल महिला और एक व्यक्ति का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना भुंतर के अंतर्गत मौहल के पास शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे एक मोटरसाइकिल से महिला को टक्कर लग गई। इससे महिला को चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया है। दूसरा मामला शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे थाना कुल्लू में दर्ज हुआ है। कुल्लू-मनाली हाईवे तीन स्थित बबेली में बंदरोल निवासी हैपी को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी पुलिस ने उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया है।
तीसरा मामले में भुंतर के छोयल निवासी ने शिकायत दी है कि वह 28 अगस्त को अपने दोस्त विशाल ठाकुर के साथ बाइक पर जा रहे थे। शाम के समय शमशी में ज्वाला माता मंदिर के पास कुल्लू से भुंतर की तरफ जा रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें उनका दोस्त मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। इस दौरान गाड़ी का चालक आया और धमकियां देने लगा कि अगर तुमने शिकायत दर्ज करवाई तो उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। उन्होंने सड़क हादसों को लेकर वाहन और दो पहिया चालकों से यातायात नियमाें को पालन करने की अपील की है। संवाद